BPSC 69वीं का फाइनल रिजल्ट जारी, 470 अभ्यर्थी सफल, उज्ज्वल बने टॉपर, जानिए टॉप 10 के नाम
BPSC News: सीतामढ़ी के उज्जवल कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया है वहीं सर्वेश कुमार ने दूसरा और शिवम तिवारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है. आयोग के तरफ से 69वीं BPSC के लिए 27 जून 2023 को विज्ञापन जारी किया गया था.
ADVERTISEMENT

BPSC News: बिहार पब्लिक सर्विस कमिशन(BPSC) के 69वीं परीक्षा का फाइनल रिजल्ट आयोग की तरफ से जारी कर दिया गया है. 470 अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त की है. रिजल्ट BPSC के ऑफिशल वेबसाइट पर जारी किया गया है. सीतामढ़ी के उज्जवल कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया है वहीं सर्वेश कुमार ने दूसरा और शिवम तिवारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है. आयोग के तरफ से 69वीं BPSC के लिए 27 जून 2023 को विज्ञापन जारी किया गया था. जिसके बाद 30 सितंबर 2023 को परीक्षा ली गई थी. परीक्षा में 2 लाख 70 हजार 412 अभ्यर्थी शामिल हुए थें.