BPSC स्टूडेंट्स के समर्थन में अनशन पर बैठे प्रशांत किशोर गिरफ्तार, सुबह साढ़े तीन बजे उठा ले गई पुलिस
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर प्रशांत किशोर आमरण अनशन पर बैठे थे सोमवार सुबह साढ़े तीन बजे पुलिस ने प्रशांत किशोर को धरना स्थल से गिरफ्तार कर लिया गया.
ADVERTISEMENT

Prashant Kishor was detained by police in Patna. (Picture: X/ANI)
BPSC Protest: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर पटना के गांधी मैदान में आमरण अनशन पर बैठे थे. सोमवार सुबह साढ़े तीन बजे पुलिस ने प्रशांत किशोर को धरना स्थल से जबरन हटाया और एंबुलेंस से एम्स ले गई. इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.