छात्रों को BPSC की तैयारी कराने वाले शिक्षक दंपति ने खुद मारी बाजी, पति बनेंगे SDM और पत्नी संभालेंगी DSP का पद

BPSC परीक्षा के नतीजों में एक अनोखी सफलता की कहानी सामने आई है. छात्रों को कोचिंग देने वाले शिक्षक पति-पत्नी ने खुद परीक्षा पास कर मिसाल कायम की है. पति एसडीएम और पत्नी डीएसपी पद पर चयनित हुई हैं. देखें उनका इंटरव्यू.

ADVERTISEMENT

NewsTak
शिक्षक दंपति ने क्लीयर किया BPSC.
Google CTA

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के परिणाम आने के बाद राजधानी पटना में सफल छात्रों के लिए एक गौरव सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस समारोह में यूं तो कई मेधावी छात्र पहुंचे थे, लेकिन वहां मौजूद एक ऐसा जोड़ा (दंपति) सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र रहा, जिसने 'पढ़ाते-पढ़ाते खुद अफसर बनने' का अनोखा कारनामा कर दिखाया है.