BPSC परीक्षा नियंत्रक के विवादित बयान पर एक्शन, CM सम्राट ने निलंबन का दिया निर्देश

BPSC के परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार सिंह के एक बयान ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया. मामला BPSC की उस प्रेस कॉन्फ्रेंस से जुड़ा है, जिसमें उन्होंने ‘हाथी चले बाजार, कुत्ता भौंके हजार’ कहावत का इस्तेमाल किया. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मामले का संज्ञान लेते हुए अधिकारी को निलंबित करने का निर्देश दिया.

ADVERTISEMENT

rajesh kumar singh cm samrat
BPSC अधिकारी पर CM का एक्शन
Google CTA

पटना में बिहार लोक सेवा आयोग यानी BPSC के परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार सिंह के एक बयान ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया. आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों के संदर्भ में की गई उनकी टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मामले का संज्ञान लिया. मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारी को निलंबित करने का निर्देश दिया है और सामान्य प्रशासन विभाग को आवश्यक कार्रवाई करने के लिए कहा गया है.