BPSC New Rules: बिहार में अब अफसर बनना नहीं होगा आसान, BPSC ने इंटरव्यू से लेकर मुख्य परीक्षा तक बदले नियम

BPSC ने अपनी चयन प्रक्रिया में बड़े बदलाव करते हुए इंटरव्यू पैनल में वरिष्ठ IAS और IPS अधिकारियों को शामिल करने का निर्णय लिया है. साथ ही, परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए नेगेटिव मार्किंग और निबंध पेपर जैसे नए नियम लागू किए गए हैं.

ADVERTISEMENT

BPSC New Rules
BPSC New Rules
google news

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने राज्य में प्रशासनिक अधिकारी बनने की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़े बदलावों की घोषणा की है. आयोग ने चयन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, पेशेवर और यूपीएससी (UPSC) की तर्ज पर आधुनिक बनाने के लिए कई नए नियम लागू किए हैं. इन बदलावों का मुख्य उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान ही नहीं, बल्कि उम्मीदवार की निर्णय क्षमता और व्यक्तित्व का सही आकलन करना है.