'बच्चा मेरे पास रहा तो....' अपने अफेयर से विवादों में घिरी BPSC टीचर के मामले में आया नया ट्विस्ट

BPSC Teacher Affair Case: हाजीपुर की चर्चित BPSC शिक्षिका गुंजन कुमारी और उनके पति अमन के विवाद में नया मोड़ आ गया है. बेटे के 'प्रेम अंकल' वाले बयान पर पहली बार गुंजन ने खुलकर सफाई दी है. पति के आरोप, कथित अफेयर, बेटे के बयान और बीच सड़क पर हुए हाई-वोल्टेज ड्रामे के बीच अब मामला नए सवाल खड़े कर रहा है. जानिए अब तक सामने आई पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

Hajipur Teacher Affair Controversy
Hajipur Teacher Affair Controversy
Google CTA

बिहार के हाजीपुर से सामने आए पति, पत्नी और कथित प्रेमी का मामला ठंडा होने का नाम ही नहीं ले रहा है. इस कहानी में कुछ ना कुछ ऐसी बातें सामने आ रही है, जिससे मामला चर्चा में बना हुआ है. अभी तक जहां BPSC टीचर के पति यह कह रहे थे कि उन्होंने अपनी पुस्तैनी जमीन बेचकर गुंजन को पढ़ाया, लेकिन नौकरी लगने के बाद वह परिवार छोड़कर अपने प्रेमी के साथ रहने लगी, वहीं गुंजन ने सारे आरोपों पर खुलकर जवाब दिया और अपनी बातें भी रखी. इसी बीच मामले में उनके बेटे के प्रेम-अंकल वाले बयान की खूब चर्चा हो रही थी, जिसपर भी गुंजन ने पूरी बात बताई है. आइए सिलसिलेवार तरीके से जानते हैं पूरी कहानी.