'मेरी पढ़ाई के लिए नहीं बेची थी जमीन, बल्कि...', BPSC टीचर ने अब खोल दिए पति अमन के सारे दावों के पोल?
BPSC Teacher Controversy: वैशाली के चर्चित BPSC टीचर विवाद में अब गुंजन कुमारी ने पति अमन के आरोपों पर खुलकर जवाब दिया है. गुंजन ने दावा किया कि उनकी पढ़ाई के लिए जमीन नहीं बेची गई थी, बल्कि अमन के इलाज के लिए पैतृक जमीन बेची गई थी. साथ ही उन्होंने कथित अफेयर और आपत्तिजनक स्थिति से जुड़े आरोपों को भी खारिज किया है. जानिए पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT

BPSC Teacher Controversy
बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर से सामने आए पति, पत्नी और 'वो' के मामले ने लोगों को चौंका दिया है और इसकी चर्चा अभी भी हो रही है. अभी तक जहां एक ओर पति अमन दावा कर रहे है कि उन्होंने पैतृक जमीन बेचकर अपनी पत्नी गुंजन कुमारी को BPSC टीचर बनाया लेकिन नौकरी लगते ही उसने परिवार छोड़ दिया. वहीं अब BPSC टीचर गुंजन कुमारी ने भी पलटवार किया है. गुंजन ने अमन के सारे दावों पर खुलकर जवाब दिया है और साथ ही बताया है कि जमीन तो बेची गई थी, लेकिन उनकी पढ़ाई के लिए नहीं, बल्कि दूसरी वजह से. फिलहाल इलाके में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है. आइए विस्तार से जानते है पूरी कहानी.