BPSC TRE 4.0 में बढ़ीं सीटें, इन विषयों में नई वैकेंसी...OMR शीट में भी हुआ बड़ा बदलाव
BPSC ने TRE 4.0 शिक्षक भर्ती में 932 पद बढ़ा दिए हैं. अब शिक्षा विभाग में कुल 33,320 शिक्षकों की नियुक्ति होगी. माध्यमिक स्तर पर 493 और उच्च माध्यमिक स्तर पर 439 नए पद जोड़े गए हैं. आयोग ने CTET और STET की पात्रता को लेकर भी जरूरी अंक स्पष्ट किए हैं.
ADVERTISEMENT

बिहार में शिक्षक बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए भर्ती से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है. बिहार लोक सेवा आयोग यानी BPSC ने TRE 4.0 शिक्षक भर्ती के पदों की संख्या बढ़ा दी है. पहले जहां चतुर्थ चरण की विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा के तहत 32,388 पदों पर नियुक्ति होनी थी, वहीं अब इसमें 932 और पद जोड़ दिए गए हैं. संशोधित संख्या के मुताबिक TRE 4.0 में अब कुल 33,320 शिक्षकों की नियुक्ति होगी.
