BPSC ने साफ किया, 70वीं BPSC परीक्षा रद्द नहीं होगी, परीक्षा नियंत्रक बोले- कोर्ट जाने के लिए स्वतंत्र हैं
BPSC TRE 4.0 Update: बीपीएससी ने साफ किया कि TRE 4 परीक्षा दो स्टेज में होगी. नेगेटिव मार्किंग, भाषा विवाद और परीक्षा की संभावित तारीखों पर जानें आयोग का जवाब.
ADVERTISEMENT

राजेश कुमार सिंह, परीक्षा नियंत्रक, BPSC
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने शिक्षक नियुक्ति परीक्षा के चौथे चरण (TRE 4.0) को लेकर अभ्यर्थियों के मन में उठ रहे तमाम सवालों और संशयों पर विराम लगा दिया है. आयोग के एग्जामिनेशन कंट्रोलर राजेश कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर परीक्षा पैटर्न, नेगेटिव मार्किंग, भाषा माध्यम और कॉपियों के मूल्यांकन को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट कर दी है.
