BPSC TRE 4 का नोटिफिकेशन कब और कितनी आएगी वैकेंसी? शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का सबसे बड़ा खुलासा

BPSC Teacher Recruitment 2026: BPSC TRE 4 भर्ती को लेकर बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बड़ा खुलासा किया है. जानिए TRE 4 का नोटिफिकेशन कब जारी होगा, कितनी वैकेंसी आ सकती है, 1 लाख शिक्षकों की भर्ती का क्या है प्लान और अभ्यर्थियों के लिए मंत्री ने क्या खास संदेश दिया. पढ़ें पूरी जानकारी.

ADVERTISEMENT

Mithiesh Tiwari on BPSC TRE 4
Mithiesh Tiwari on BPSC TRE 4
google news

बिहार में शिक्षक बनने का सपना देख रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ी और बेहद जरूरी खबर सामने आई है. राज्य के नवनियुक्त शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने 'बिहार तक' के विशेष पॉडकास्ट में BPSC TRE-4 के नोटिफिकेशन और वैकेंसी को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर से पर्दा हटा दिया है. छात्र आंदोलनों और सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों के बीच शिक्षा मंत्री ने साफ किया है कि विभाग इस बड़ी भर्ती की इंटरनल तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है. विस्तार से जानिए उन्होंने क्या-कुछ कहा है.