चिराग पासवान ने जिन 4 सीटों पर दावा ठोका, उनपर JDU ने घोषित किए अपने उम्मीदवार! इन्हें दिया टिकट!

Bihar Election 2025: JDU ने विधानसभा चुनाव के लिए 57 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. खास बात यह है कि पार्टी ने चिराग पासवान के दावे वाली चार सीटें (सोनबरसा, मोरवा, एकमा, राजगीर) और उनके गृह क्षेत्र अलौली पर भी अपने कैंडिडेट उतार दिए हैं.

ADVERTISEMENT

nitish chirag
nitish chirag
google news

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने मंगलवार को अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी कर दी. इस सूची में 57 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं. खास बात यह है कि JDU ने उन चार सीटों पर भी अपने उम्मीदवार उतारे हैं, जिन पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता चिराग पासवान दावा कर रहे थे.