राज्यसभा जाने से पहले नीतीश कुमार को तगड़ा झटका, पार्टी के इस कद्दावर नेता ने छोड़ दिया साथ
KC Tyagi Resigns JDU: नीतीश कुमार को राज्यसभा जाने से पहले बड़ा राजनीतिक झटका लगा है. जेडीयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने पार्टी सदस्यता नवीनीकरण नहीं कराते हुए किनारा कर लिया है. हालांकि उन्होंने नीतीश कुमार के प्रति व्यक्तिगत सम्मान बनाए रखने की बात कही है. जदयू में इस घटनाक्रम के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है.
ADVERTISEMENT

KC Tyagi Resigns JDU
बिहार की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के कद्दावर नेता केसी त्यागी ने पार्टी से अपनी राजनीति को किनारा कर लिया है. केसी त्यागी ने आधिकारिक जानकारी देते हुए कहा है कि उन्होंने जदयू मेंबरशिप रिन्यूअल(नवीनीकरण) नहीं कराया है. इसके साथ ही उन्होंने एक बयान भी जारी किया है, जिसमें उन्होंने यह भी साफ कहा है कि नीतीश कुमार के प्रति मेरा व्यक्तिगत सम्मान भी आगे भी रहेगा. साथ ही उन्होंने आगे की रणनीति की भी बात कही है. विस्तार से जानिए पूरी बात.