दूल्हे के गले में जयमाला डाल दुल्हन ने खाया रसगुल्ला फिर हो गई फरार

Bihar Viral video of bride: दुल्हन को रसगुल्ला भा जाता है. वो कहती है और रसगुल्ले ले ओ. वो और रसगुल्ले खाती है. बस यहीं कहानी टर्न लेती है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: AI
google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

दुल्हन के फरार होने के बाद पिता ने दूसरी से बेटी से शादी का किया ऑफर.

point

गुस्से से तमतमाए दूल्हे ने होने वाले ससुरल का प्रस्ताव नहीं माना.

point

बिना शादी के बारात बैरंग वापस लौट गई.

बिहार (Bihar news) में अक्सर शादियों के वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहते हैं. इस बार फिर एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. इस शादी में भी ऐसा ड्रामा हुआ है कि लोग खूब वीडियो शेयर कर रहे हैं. दरअसल एक शादी में बारात आई. द्वारपूजा हुआ. जयमाला के स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन खड़े थे. एक दूजे को देख मुस्कुरा रहे थे. फोटो शूट हुआ. एक दूसरे को माला पहनाई.