BSEB Bihar 12th Result 2025 Toppers: कॉमर्स टॉपर रौशनी के पास नहीं थे पढ़ाई के लिए पैसे, पिता हैं ऑटो ड्राइवर
BSEB Bihar 12th Result 2025 commerce topper raushani kumari : बिहार बोर्ड 12वीं के कॉमर्स स्ट्रीम में टॉप करने वाली रौशनी की कहानी बहुत इंस्पायरिंग है. पढ़ाई के लिए पैसे नहीं होने पर इन्होंने पार्ट टाइम जॉब किया.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: बिहार तक.
BSEB Bihar 12th Result 2025 commerce topper raushani kumari : बिहार बोर्ड 12वीं के नतीजे घोषित होने के बाद कॉमर्स संकाय की टॉपर रौशनी कुमारी के घर में खुशियों का माहौल है. इनके पिता अब फूले नहीं समा रहे हैं. रौशनी ने 95 फीसदी अंक पाकर प्रदेश प्रदेश में टॉप किया है. रौशनी के रिजल्ट की खबर मिलते ही माता-पिता के आंसू छलक गए. पिता की खुशी का ठिकाना नहीं है. ऑटोरिक्शा चलाकर घर चलाने वाले पिता की तमन्ना है कि होनहार रौशनी पढ़कर आगे निकले और परिवार की परिस्थियों का गुलाम बनने की बजाय उसे बदल दे.