BSEB Bihar 12th Result 2025 Toppers: अकाउंटेंसी में 100 में से 97 अंक हासिल कर मधुबनी की सृष्टि बनीं प्रदेश की तीसरी कॉमर्स टॉपर
BSEB Bihar 12th Result 2025 commerce topper Srishti Kumari : सृष्टि ने कॉमर्स संकाय में प्रदेश में तीसरी रैंक हासिल की है. उन्होंने 500 में से 471अंक (94.2 फीसदी) हासिल किया है.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: बिहार तक.
बिहार बोर्ड 12वीं के नतीजें जारी हो चुके हैं. इस बार 12वीं में 86.5% स्टूडेंट्स सफल हुए हैं. बता दें कि इस परीक्षा में 12.8 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे. जिसमें से 11.7 लाख परीक्षार्थी पास हुए हैं. साइंस कॉमर्स और आर्ट्स यानी तीनों संकाय में इस बार लड़कियों टॉपर बनी.
