BSEB Bihar Board Result Update: मार्च में ही आएगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, बीएसईबी अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कब खत्म होगा छात्रों का इंतजार!

बिहार बोर्ड की मैट्रिक (10वीं) और इंटर (12वीं) की परीक्षा देने वाले लाखों छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) के अध्यक्ष आनंद किशोर ने रिजल्ट की तारीखों को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. बोर्ड इस बार भी देश में सबसे पहले नतीजे जारी कर नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में है.

ADVERTISEMENT

BSEB Bihar Board Matric Inter Result:
BSEB Bihar Board Matric Inter Result:
google news

BSEB Bihar Board Matric Inter Result: बिहार बोर्ड के नतीजों का इंतजार अब खत्म होने वाला है. बीएसईबी अध्यक्ष आनंद किशोर ने साफ कर दिया है कि मैट्रिक और इंटरमीडिएट दोनों परीक्षाओं के परिणाम मार्च महीने में ही घोषित कर दिए जाएंगे. बोर्ड का लक्ष्य है कि मार्च के आखिरी सप्ताह तक सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली जाएं और छात्रों का परीक्षाफल वेबसाइट पर लाइव कर दिया जाए