त्योहारी सीजन में बीएसआरटीसी की सौगात: दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए चलेगी स्पेशल बस सेवा

त्योहारी सीजन में बीएसआरटीसी ने दिल्ली, हरियाणा, कोलकाता समेत कई रूटों पर विशेष बस सेवा शुरू की. सरकार ने किराए पर 24 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी.

ADVERTISEMENT

Bihar News
Representational Image
Google CTA

आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) ने यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष बस सेवा शुरू करने की घोषणा की है. यह सेवा 20 सितंबर से शुरू होगी, जिसमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, झारखंड, हरियाणा, और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों के लिए रोजाना बसें संचालित होंगी. निगम ने 1 सितंबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग शुरू कर दी थी और अब बसों की विस्तृत समय सारणी भी जारी कर दी गई है.