Buxar News: छात्राओं से छेड़खानी और आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाले 2 शिक्षक बर्खास्त, शिक्षा विभाग ने की बड़ी कार्रवाई

बक्सर के डुमरांव में छात्राओं से छेड़खानी, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने और ऑडियो के जरिए धमकी देने के आरोप विभागीय जांच में सही पाए गए. 2 सितंबर को निलंबन के बाद 21 सितंबर को दोनों शिक्षकों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

बक्सर के डुमरांव में छात्राओं के साथ कथित तौर पर छेड़खानी, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने और ऑडियो के जरिए धमकी देने के मामले में शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. विभागीय जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद दोनों शिक्षकों को सरकारी सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है. बर्खास्त किए गए शिक्षकों में डुमरांव प्रखंड के नथुनी अहिर के डेरा स्थित मध्य विद्यालय के सहायक शिक्षक विरेन्द्र प्रसाद और विद्यालय अध्यापक अरविन्द कुमार शामिल हैं.