भतीजे संग ब्याह रचा आयुषी हैदराबाद में कर रही मौज, सामने आए 3 नए वीडियो

Viral Video Chachi Bhatija Love: बिहार के जमुई से वायरल चाची-भतीजे की लव स्टोरी एक बार फिर चर्चा में है. अब हैदराबाद से आयुषी और सचिन के 3 नए वीडियो सामने आए हैं.

ADVERTISEMENT

हैदराबाद से वायरल आयुषी और सचिन का नया रील वीडियो
आयुषी और सचिन का नया रील वीडियो
Google CTA

Viral Video Chachi Bhatija Love: बिहार के जमुई जिले से वायरल हुई चाची-भतीजे की लव स्टोरी की चर्चाएं थमने का नाम ही नहीं ले रहीं है. इस रिश्ते की हर जगह बात हो रही है और लोग अतरंगी कमेंट्स भी कर रहे है. इसी दौरान बिहार तक की टीम ने ग्राउंड जीरो पर जाकर चाची आयुषी के पति विशाल और भतीजे सचिन के माता-पिता से बात की. आयुषी के जाने के बाद विशाल गांव के नुक्कड़ पर ही एक चाय की दुकान चलाकर अपनी जिंदगी बिता रहा है तो वहीं सचिन के बूढ़ें माता-पिता दोनों को कोस रहे हैं.