Charchit Chehra: हिजाब खींचने के बाद दुखी नुसरत परवीन ने लिया बड़ा फैसला, नीतीश कुमार के खिलाफ होगा कोई एक्शन?

Charchit Chehra: बिहार के सीएम नीतीश कुमार द्वारा महिला डॉक्टर नुसरत परवीन का हिजाब खींचे जाने का मामला अब सियासी तूफान बन गया है. घटना से दुखी नुसरत ने बड़ा फैसला लिया है और नौकरी जॉइन करने से इनकार कर दिया है. वहीं विपक्ष इस्तीफे और कार्रवाई की मांग कर रहा है. चर्चित चेहरा के इस एपिसोड में जानेंगे क्या नुसरत कानूनी कदम उठाएंगी और क्या नीतीश कुमार के खिलाफ होगा कोई एक्शन?

ADVERTISEMENT

Nitish Kumar Hijab Controversy
हिजाब खींचने से दुखी नुसरत परवीन नौकरी नहीं करेंगी जॉइन
google news

Charchit Chehra Nusrat Parveen: बिहार की सियासत इन दिनों एक ऐसे वीडियो को लेकर उफान पर है, जिसने सत्ता, संवेदनशीलता और संस्कार तीनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं. यह मामला कुछ और नहीं बल्कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और एक महिला डॉक्टर नुसरत परवीन का है, जिनका हिजाब खींचने का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया. वीडियो सामने आते ही न सिर्फ विपक्ष को हमला बोलने का मौका मिल गया, बल्कि आम लोगों के बीच भी इस घटना को लेकर नाराजगी और बहस तेज हो गई है.