Charchit Chehra: 600 पन्नों का ब्लूप्रिंट देने के बाद भी क्यों नहीं बनी थी राहुल गांधी और प्रशांत किशोर की बात? जानिए पूरी कहानी

Charchit Chehra Prashant Kishor: चुनावी रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर की कहानी एक बार फिर चर्चा में है. 2014 में नरेंद्र मोदी के लिए रणनीति बनाने से लेकर ममता बनर्जी, नीतीश कुमार, अरविंद केजरीवाल और जगन मोहन रेड्डी जैसे नेताओं को चुनाव जिताने तक, पीके ने भारतीय राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई. जानिए राहुल गांधी के साथ 600 पन्नों वाले ब्लूप्रिंट पर क्यों नहीं बनी बात.

ADVERTISEMENT

Prashant Kishor
Prashant Kishor
Google CTA

Prashant Kishore: प्रशांत किशोर को क्रेडिट दिया जाता है कि उन्होंने कभी नरेंद्र मोदी के लिए चाय पे चर्चा करवाई और एक दिन चायवाले को देश का प्रधानमंत्री बनवा दिया. 2014 में मोदी की जीत के बाद प्रशांत किशोर देश के हर एक नेता के फेवरेट हो गए. जब प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार, जगन रेड्डी, अरविंद केजरीवाल, उद्धव ठाकरे, स्टालिन, ममता बनर्जी, को एक के बाद एक चुनावी जीत दिलाई तो उनकी प्रोफाइल स्टोरीज मीडिया में खूब-सुनी सुनाई गई.