चंदा देवी Vs छोटी कुमारी...छपरा में कौन किसपर पड़ेगा भारी? खेसारी लाल की स्टार पावर का सियासी टेस्ट!
Chhapra Assembly Election 2025: छपरा विधानसभा सीट पर आरजेडी ने भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव की पत्नी चंदा देवी को टिकट दिया है. उनका मुकाबला बीजेपी की जमीनी नेता छोटी कुमारी से है, जो निवर्तमान विधायक का टिकट काटकर उम्मीदवार बनी हैं.
ADVERTISEMENT

Chhapra Seat
Chhapra Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में छपरा सीट पर रोमांचक मुकाबला होने जा रहा है. RJD ने भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की पत्नी चंदा देवी को मैदान में उतारा है. वहीं, BJP ने जिला परिषद अध्यक्ष छोटी कुमारी को टिकट दिया है. जिससे यह मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है. हाल ही में खेसारी लाल यादव ने तेजस्वी यादव से मुलाकात की थी.