Bihar Politics: डिमांड करते रह गए चिराग पासवान.. नीतीश ने ऐसे कर दिया खेल, बिहार एनडीए में बवाल तय!

Bihar Politics: बिहार में विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट के बीच अब बिहार एनडीए में खेल शुरू हो गया है. इस बार नीतीश कुमार के दांव में न सिर्फ बीजेपी उलझ गई बल्कि एनडीए के घटक दल चिराग पासवान की लोजपा (रामविलास), पशुपति पारस की राष्ट्रीय लोकजनशक्ति पार्टी, जीतन राम मांझी की हम और उपेंद्र कुशवाहा के आरएलएम को नीतीश ने सीधे साइडलाइन कर दिया.

ADVERTISEMENT

nitish chirag
nitish chirag
Google CTA

Bihar Politics: बिहार में विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट के बीच अब बिहार एनडीए में खेल शुरू हो गया है. इस बार नीतीश कुमार के दांव में न सिर्फ बीजेपी उलझ गई बल्कि एनडीए के घटक दल चिराग पासवान की लोजपा (रामविलास), पशुपति पारस की राष्ट्रीय लोकजनशक्ति पार्टी, जीतन राम मांझी की हम और उपेंद्र कुशवाहा के आरएलएम को नीतीश ने सीधे साइडलाइन कर दिया. सीएम नीतीश बोर्ड निगम में खाली पड़े पदों को भरने की कोशिश में लगे हुए हैं. अभी हाल में ही 20 सूत्री समिति और बाल संरक्षण आयोग के खाली पद भरे गए. गौर करने वाली बात यह है कि इन दोनों ही संस्थानों में बीजेपी और जेडीयू ने अपने लोगों की नियुक्ति की. एनडीए के अन्य घटक दलों को इसमें जगह तक नहीं मिली. माना जा रहा है कि ऐसी और भी संस्थाओं में सदस्य और अध्यक्ष की नियुक्ति होनी है.उन सभी संस्थाओं में कमोबेश ऐसी स्थिति देखने को मिलेगी.