बिहार में हटेगी शराबबंदी? सीएम सम्राट ने दे दिया जवाब

बिहार के सीएम सम्राट ने शराबबंदी हटाने की अटकलों पर स्पष्ट जवाब देते हुए कहा कि राजस्व के लिए महिलाओं के सम्मान से कोई समझौता नहीं होगा. इसके अलावा उन्होंने 1 करोड़ महिलाओं को 'लखपति' बनाने और सोलर ऊर्जा से 10,000 करोड़ बचाने के मास्टरप्लान का भी खुलासा किया.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

बिहार में शराबबंदी से हो रहे राजस्व के नुकसान और इसे हटाने की लगातार उठ रही चर्चाओं के बीच, सीएम सम्राट ने स्थिति पूरी तरह स्पष्ट कर दी है. उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा है कि बिहार में किसी भी सूरत में शराबबंदी खत्म नहीं होगी. नीतीश कुमार के इस फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए उन्होंने कहा कि सरकार 30-40 हजार करोड़ के राजस्व की खातिर राज्य की महिलाओं के सम्मान और उनकी अस्मिता के साथ समझौता नहीं कर सकती. आजतक पंचायत में बातचीत के दौरान सीएम सम्राट ने शराबबंदी के अलावा राज्य में 1 करोड़ रोजगार के वादे, मुफ्त बिजली और सरकारी खजाने को लेकर उठ रहे सवालों के जवाब दिए और अपना विजन साझा किया.