कोचिंग विवाद: खान सर और उनके बॉडीगार्ड्स को कोर्ट से बड़ी राहत, मिली अग्रिम जमानत
पटना के कोचिंग संस्थान में हुए तोड़फोड़ और फायरिंग मामले में कोर्ट ने शिक्षक खान सर और उनके दो बॉडीगार्ड्स को अग्रिम जमानत दे दी है. इस फैसले के बाद गिरफ्तारी की आशंका खत्म होने से खान सर और उनके पूरे स्टाफ को बड़ी कानूनी राहत मिली है.
ADVERTISEMENT

खान सर की अग्रिम जमानत पर फैसला टला
पटना के चर्चित शिक्षक 'खान सर' और उनके सुरक्षाकर्मियों के लिए आज का दिन बड़ी राहत लेकर आया. जून की शुरुआत में कोचिंग संस्थान में हुए भारी हंगामे और फायरिंग के मामले में कोर्ट ने खान सर समेत उनके दोनों बॉडीगार्ड्स की अग्रिम जमानत याचिका को मंजूर कर लिया है. कोर्ट के इस फैसले के बाद अब उन पर गिरफ्तारी की तलवार हट गई है.
