बिहार में अपराध पर शिकंजा, 40 दिन में 150 से ज्यादा कुख्यात गिरफ्तार

बिहार में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए राज्य पुलिस और एसटीएफ द्वारा लगातार बड़ी कार्रवाई की जा रही है. पिछले 40 दिनों में 17 नक्सलियों समेत 137 इनामी अपराधियों और विभिन्न जिलों के 17 कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है.

ADVERTISEMENT

ADG on Crime in Bihar
फोटो क्रेडिट- @BiharHomeDept
google news

राज्य की विधि-व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाए रखने के लिए अपराधियों खासकर कुख्यात और इनामी अपराधियों के खिलाफ पुलिस के स्तर से निरंतर कार्रवाई जारी है. पिछले 40 दिनों में बिहार में 1 लाख का इनामी समेत 17 नक्सली, 137 इनामी अपराधी और विभिन्न जिलों के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शुमार 17 कुख्यात अपराधियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है. यह जानकारी एडीजी (विधि-व्यवस्था) पंकज कुमार दराद ने शुक्रवार को दी. पुलिस मुख्यालय सरदार पटेल भवन के सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में एडीजी ने कहा कि इस अवधि में पकड़े गए अपराधियों एवं नक्सलियों के पास से 1 एके-47, 3 एसएलआर, 4 रेगुलर रायफल, 986 कारतूस समेत अन्य चीजें बरामद हुई हैं. एडीजी ने बताया कि पिछले 40 दिनों में नक्सलियों एवं अपराधियों के साथ 4 बार मुठभेड़ हो चुकी है. गया के इमामगंज में 4 अप्रैल को जमुई के कटोरिया थाना क्षेत्र में हुई छापेमारी में 4 नक्सली गिरफ्तार किए गए हैं. इनके पास से 4 रेगुलर रायफल और 527 कारतूस बरामद किए गए हैं. एसटीएफ ने रोहतास के उदवंतनगर में छापेमारी के दौरान 1 एके-47 और 43 गोली बरामद की गई है. उन्होंने कहा कि एके-47 बरामदगी मामले की जांच की जाएगी. इसके लिंक कहां तक जुड़े हुए है, इसकी पूरी गंभीरता से तफ्तीश होगी.