Darbhanga AIIMS: घोषणा के 11 साल बाद भी कागजों में अटका बिहार का दूसरा एम्स, बजट 59% बढ़ा, RTI के जवाब से मंचा हड़कंप!
Darbhanga AIIMS: बिहार के दरभंगा एम्स (Darbhanga AIIMS) की घोषणा के 11 साल और शिलान्यास के डेढ़ साल बाद भी मुख्य अस्पताल और पढ़ाई के ब्लॉक का काम शुरू नहीं हो सका है. प्रोजेक्ट का बजट 59% बढ़कर ₹2006 करोड़ हो गया है, लेकिन अब तक सिर्फ 1% पैसा ही खर्च हो पाया है.
ADVERTISEMENT

Darbhanga AIIMS
Darbhanga AIIMS: बिहार के दरभंगा में बनने वाले दूसरे AIIMS को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है. इस बड़े प्रोजेक्ट की घोषणा हुए 11 साल बीत चुके हैं और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इसका शिलान्यास किए हुए भी डेढ़ साल का समय हो गया है. इसके बावजूद, अस्पताल के मुख्य भवन और अकादमिक (Academic) ब्लॉक का निर्माण कार्य अब तक शुरू नहीं हो पाया है.