दीपक प्रकाश को MLC बनाने के पीछे क्या थी रणनीति? पिता उपेंद्र कुशवाहा ने बताई अंदर की पूरी कहानी

Deepak Prakash Bihar MLC: बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश के विधान परिषद सदस्य मनोनीत होते ही सियासी हलचल तेज हो गई. इस बीच उपेंद्र कुशवाहा ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि मंत्री बनने के समय ही उन्हें एमएलसी भेजने का फैसला एनडीए नेतृत्व ने तय कर लिया था.

ADVERTISEMENT

दीपक प्रकाश के मंत्री पद पर मंडराया संकट
दीपक प्रकाश के मंत्री पद पर मंडराया संकट
Google CTA

Deepak Prakash MLC: बिहार सरकार में पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश आखिरकार बिहार विधान परिषद (MLC) के सदस्य मनोनीत कर दिए गए हैं. राज्यपाल की ओर से राज्य सरकार के प्रस्ताव पर सहमति मिलने के बाद उनके मनोनयन पर आधिकारिक मुहर लग गई है. देवेश कुमार के इस्तीफे से खाली हुई सीट पर दीपक प्रकाश की विधान परिषद में एंट्री हुई है.