EO Murder Case: ड्राइवर ने ही की थी अफसर विमल कुमार की हत्या, IG विकास वैभव ने किया बड़ा खुलासा
डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस के मुताबिक, ड्राइवर मिथिलेश कुमार ने ही हत्या की वारदात को अंजाम दिया. IG विकास वैभव ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया है.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
EO विमल कुमार हत्याकांड में पुलिस का बड़ा खुलासा
ड्राइवर मिथिलेश कुमार गिरफ्तार
पूछताछ में हत्या कबूल करने का पुलिस का दावा
अत्यधिक ड्यूटी को लेकर दोनों के बीच चल रहा था विवाद
मृतक की पत्नी के विधायक पर लगाए आरोपों की भी होगी जांच
डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस के अनुसार जिस ड्राइवर मिथिलेश कुमार के साथ विमल कुमार पटना जा रहे थे. उसी ने उनकी हत्या की. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले का खुलासा औरंगाबाद रेंज के आईजी विकास वैभव ने किया.
