Delhi Protest: नितिन नवीन का राहुल गांधी और दिपके पर हमला, बोले- देश में खतरनाक स्थिति पैदा करने की कोशिश
दिल्ली प्रदर्शन पर बीजेपी नेता नितिन नवीन ने राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा. उन्होंने देश में अस्थिरता पैदा करने की कोशिश का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की बात कही.
ADVERTISEMENT

नितिन नवीन, राष्ट्रीय अध्यक्ष, बीजेपी
दिल्ली में प्रदर्शन को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. बीजेपी नेता नितिन नवीन ने राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल और विपक्षी समूहों पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि देश में तनाव और अस्थिरता का माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है. नितिन नवीन ने कहा कि भारत की जनता ऐसे प्रयासों को सफल नहीं होने देगी.
