Delhi Protest: CJP आंदोलन के समर्थन में उतरीं रोहिणी आचार्य, ध्रुव राठी और अभिजीत दिपके पर क्या कहा?

दिल्ली में CJP प्रदर्शन को लेकर रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने ध्रुव राठी, अभिजीत दिपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका समेत अन्य आंदोलनकारियों की कथित गिरफ्तारी और दिल्ली में प्रवेश पर पाबंदी का मुद्दा उठाते हुए उनकी रिहाई की मांग की.

ADVERTISEMENT

Rohini acharya news
Rohini acharya news
Google CTA

दिल्ली में CJP प्रदर्शन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है. इस बीच आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर कई पोस्ट लिखकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने ध्रुव राठी, अभिजीत दिपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका समेत अन्य युवा आंदोलनकारियों की कथित गिरफ्तारी और दिल्ली में प्रवेश पर पाबंदी को लेकर सवाल उठाए हैं. रोहिणी ने इन कार्रवाइयों की आलोचना करते हुए प्रदर्शनकारियों की तत्काल रिहाई की मांग की है.