छठ-दिवाली पर ट्रेन की टिकट न मिलने की टेंशन खत्म! दिल्ली से चलेंगी दर्जनों स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें पूरी लिस्ट और रूट

दिवाली और छठ पर्व पर घर जाने वालों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दिल्ली से बिहार, यूपी और एमपी के लिए कई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है.

ADVERTISEMENT

Diwali Chatth Special Train
Diwali Chatth Special Train
Google CTA

Diwali-Chhath Special Trains: त्योहारों का मौसम शुरू होते ही नौकरी और पढ़ाई के कारण अलग-अलग शहरों और राज्यों में रहने वाले लोगों के मन में अपने घर जाने की चाहत जोर पकड़ने लगती है. दिल्ली, मुंबई, गुजरात और पंजाब जैसे राज्यों में नौकरी या पढ़ाई कर रहे यूपी, बिहार और मध्य प्रदेश के लोगों के लिए दिवाली और छठ का मतलब सिर्फ छुट्टियां नहीं बल्कि अपनों के बीच पहुंचने का सबसे बड़ा मौका होता है. हालांकि इस वक्त रेगुलर ट्रेनों में लंबी वेटिंग और नो-रूम देखकर कई लोगों की उम्मीदें टूटने लगती हैं.