सत्ता में आने के बाद एनडीए सरकार सिर्फ 'बुलडोजर' की ही करती है बात: देव ज्योति
Bihar News: बिहार में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख प्रवक्ता देव ज्योति ने एनडीए सरकार पर बड़ा हमला बोला है. देव ज्योति ने आरोप लगाया कि सत्ता में आने के बाद सरकार सिर्फ बुलडोजर राजनीति की बात करती है, जबकि गरीबों और दलितों को बेघर करने के बजाय उन्हें आवास और मूलभूत सुविधाएं देना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए.
ADVERTISEMENT

Dev Jyoti statement
विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख प्रवक्ता देव ज्योति ने प्रदेश में अतिक्रमण हटाने के नाम पर गरीबों और दलितों के घरों को उजाड़े जाने को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने इसे सरकार की दबंगई करार देते हुए कहा कि सत्ता में आने के बाद से एनडीए सरकार केवल बुलडोजर की ही भाषा समझती और बोलती है.