बिहार में खत्म होगी शराबबंदी? बिहार तक के पॉडकास्ट में JDU के सांसद देवेश चंद्र ठाकुर के बयान ने नीतीश सरकार में मचाया हड़कंप, देखें वीडियो
सीतामढ़ी के सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने 'बिहार तक' के पॉडकास्ट में बिहार की राजनीति, शराबबंदी की विफलता और मुस्लिम-यादव वोट बैंक पर अपनी बेबाक राय रखी है. उन्होंने न केवल अपनी विकास योजनाओं का हिसाब दिया, बल्कि विरोधियों को खुली चुनौती देते हुए बिहार के पिछले 15 सालों के शासन की कड़वी सच्चाई भी उजागर की.
ADVERTISEMENT

Devesh Chandra Thakur on Bihar Liquor Ban
बिहार की राजनीति के दिग्गज नेता और सीतामढ़ी से जेडीयू सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने बिहार तक के पॉडकास्ट में कई ऐसे बयान दिए हैं, जिससे सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है. 'बिहार तक' के साथ बातचीत में ठाकुर ने न केवल शराबबंदी कानून पर सवाल उठाए, बल्कि अपने क्षेत्र के विकास और विशिष्ट समुदायों के प्रति अपने नजरिए पर बात की. पॉडकास्ट का सबसे चौंकाने वाला हिस्सा वो रहा जिसमें देवेश चंद्र ठाकुर ने शराबबंदी कानून पर बात कर दी.