इस्तीफे के बाद पहली बार संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान का 'मिथिला पाग' पहनाकर स्वागत

NEET विवाद के बीच पद से इस्तीफे के बाद पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पहली बार लोकसभा पहुंचे. दरभंगा सांसद गोपाल जी ठाकुर और अन्य बिहार के सांसदों ने मिथिला के पारंपरिक पाग से उनका स्वागत किया.

ADVERTISEMENT

NewsTak
धर्मेंद्र प्रधान का 'मिथिला पाग' पहनाकर स्वागत
Google CTA

NEET पेपर लीक विवाद और देशभर में छात्रों के भारी विरोध-प्रदर्शनों के बीच पद से इस्तीफा देने के बाद पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पहली बार संसद पहुंचे. लोकसभा परिसर में प्रवेश करते ही भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसदों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. संसद के इस सत्र के दौरान एक बेहद खास तस्वीर सामने आई, जो सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में तेजी से चर्चा का विषय बन गई है.