आपदा में राहत अब तेज, बिहार सरकार ने बढ़ाया बचाव और राहत इंतजाम

बिहार में सरकार ने आपदा प्रबंधन को मजबूत किया है, जिससे बाढ़, सूखा और अन्य आपदाओं में प्रभावित लोगों तक तुरंत राहत पहुंचती है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

बिहार में 2005 से पहले प्राकृतिक आपदाओं से निपटने का कोई ठोस इंतजाम नहीं था. उत्तर बिहार के लोग बाढ़ और दक्षिण-पश्चिम बिहार के लोग सूखे से परेशान रहते थे, लेकिन राहत के नाम पर सरकारी खजाने में ही लूट होती थी. बाढ़ पीड़ितों को जो थोड़ा बहुत मिलता, उसके लिए उन्हें महीनों तक मेहनत करनी पड़ती थी.