Dularchand Murder Case: दुलारचंद यादव की मौत से पहले एक और कथित वीडियो आया सामने, कुर्ता उताकर...दिखें
Dularchand Murder Case: बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मोकामा हत्याकांड का मामला सुर्खियों में है. जन सुराज समर्थक दुलारचंद यादव की मौत से पहले का एक कथित वीडियो सामने आया है, जिसमें वे अपना कुर्ता उतारते हुए और गाड़ी की ओर जाते नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह वीडियो घटना से कुछ देर पहले का है.
ADVERTISEMENT

दुलारचंद यादव की हत्या से पहले का एक और वीडियो वायरल
बिहार चुनाव के पहले फेज की वोटिंग से महज एक सप्ताह पहले यानी 30 अक्टूबर को बाहुबलियों के गढ़ मोकामा में हुए हत्याकांड का मामला अभी ठंडा नहीं पड़ा है. जन सुराज समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या ने प्रदेश की राजनीति में सनसनी फैला दी है. इस घटना को लेकर कई तरह के वीडियो सामने आए थे. अब एक और नया वीडियो सामने आया है जिसे की उनके मौत के पहले का वीडियो होने का दावा किया जा रहा है. चंद सेकेंड के इस वीडियो ने फिर एक बार इस हत्याकांड के मामले को गरमा दिया है.