DUSU Election 2025: कौन हैं ABVP की दीपिका झा, जो बनी दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की 69वीं जॉइंट सेक्रेटरी? 

DUSU Election 2025: ABVP की दीपिका झा बनीं डूसू की 69वीं जॉइंट सेक्रेटरी. मिथिलांचल की बेटी ने NSUI उम्मीदवार को हराया, अब महिला सुरक्षा और छात्र कल्याण पर देंगी फोकस.

ADVERTISEMENT

मधुबनी की दीपिका झा ने NSUI उम्मीदवार को हराकर डीयू छात्र संघ में दर्ज की बड़ी जीत
Deepika Jha
google news

DUSU Election 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ(DUSU) के चुनाव परिणाम सामने आ गए है. 4 पदों पर हुए चुनाव में ABVP का दबदबा दिखा. 3 पदों पर ABVP ने शानदार जीत दर्ज की, वहीं एक पद NSUI के खाते में गया. इसी कड़ी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद(ABVP) की दीपिका झा ने संयुक्त सचिव(Joint Secretary) पद पर बेहतरीन जीत दर्ज की. उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी NSUI के लवकेश को 4,445 वोटों से हरा दिया. दीपिका डूसू की 69वीं जॉइंट सेक्रेटरी बनी हैं. आइए जानते है आखिर कौन है यह दीपिका झा जिसकी जीत इतनी चर्चा में है.