Exclusive: लालू के भतीजे नागेंद्र राय ने तेज प्रताप और अनुष्का के रिलेशनशिप पर किया बड़ा खुलासा!
Tej Pratap Exclusive News: लालू यादव के भतीजे नागेंद्र राय ने तेज प्रताप और अनुष्का के रिश्ते को बताया हनी ट्रैप, किया तांत्रिक के जाल का दावा, बिहार की सियासत में मचा भूचाल.
ADVERTISEMENT

लालू के भतीजे नागेंद्र राय
Tej Pratap Exclusive News: बिहार की राजनीति में लगातार उथल-पुथल मच ही रही है. 24 मई को तेज प्रताप के फेसबुक से किए गए एक पोस्ट के बाद ही ये पूरा विवाद शुरू हुआ. इसके बाद कुछ ना कुछ नया सामने आ ही रहा है. कल लालू यादव ने तो तेज प्रताप को पार्टी से 6 साल के लिए निकाल ही दिया है. लेकिन आज मामले में नया ट्विस्ट आया है. लालू यादव के भतीजे नागेंद्र राय ने कुछ ऐसे खुलासे किए है जिसके बाद ये मामला और गर्म हो गया है. बिहार तक से बातचीत में नागेंद्र राय ने अनुष्का को लेकर सनसनीखेज खुलासे किए है.
