Fact check: बिहार में महिला की वोटर ID में CM नीतीश कुमार की फोटो, जानें क्या है इस पूरे मामले का सच

मधेपुरा की एक महिला के वोटर आईडी कार्ड पर गलती से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की फोटो छप गई, जिससे प्रशासनिक लापरवाही सामने आई है. जांच में सामने आया कि यह तकनीकी गलती है, साजिश नहीं, और सुधार की प्रक्रिया जारी है.

ADVERTISEMENT

Voter ID Card
Voter ID Card
Google CTA

बिहार के मधेपुरा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसने ना सिर्फ स्थानीय लोगों को चौंका दिया बल्कि पूरे राज्य में चर्चा का विषय बन गया. सोशल मीडिया और न्यूज चैनलों पर एक महिला के वोटर आईडी कार्ड की तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें महिला की जगह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की फोटो लगी हुई है.