2 लाख देकर फेक IPS बने बिहार के मिथिलेश का छूट नहीं रहा ये शौक, 'सिंघम' वाला नया वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

Fake IPS Mithilesh: फर्जी आईपीएस मिथिलेश मांझी ने सोशल मीडिया पर 'वायरल आईपीएस' नाम से अपना एकाउंट बना रखा है. यहां भी वह खूब चर्चा बटोर रहा है. उसने एक भोजपुरी गाना भी शूट किया था, अब उसकी 4 नवंबर को एक मूवी रिलीज होने जा रही है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
बिहार का फर्जी आईपीएस मिथिलेश
Google CTA

Fake IPS Mithilesh: बिहार के जमुई का फर्जी आईपीएस अधिकारी मिथिलेश मांझी एक बार फिर चर्चा में है. लेकिन इस बार कारण उसके नकली कारनामे नहीं, बल्कि उसके असली कारनामे हैं. मिथिलेश पहले फर्जी आईपीएस अधिकारी बनकर सुर्खियों में आया था. अब वह अपनी असल जिंदगी की कहानी को एक फिल्म के जरिए सबके सामने लाने जा रहा है. ये फिल्म 4 नवंबर को रिलीज होगी. इसमें मिथिलेश हीरो के रूप में दिखाई देगा.