शादी के बाद दुल्हन को ढूंढता रह गया दूल्हा, लेकिन वो तो... गया से सामने आई हैरान करने वाली कहानी!

Gaya Viral Marriage Case: बिहार के गया जिले में शादी के नाम पर ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. राजस्थान से बारात लेकर पहुंचे दूल्हे की शादी के महज तीन घंटे बाद दुल्हन, बिचौलिया और कथित ससुराल वाले सोने-चांदी के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गए. बेलागंज थाना क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. जानिए पूरी हैरान कर देने वाली कहानी.

ADVERTISEMENT

Gaya Bride Fraud Case
Gaya Bride Fraud Case
google news

बिहार के गया जिले से शादी के नाम पर ठगी का एक ऐसा सनसनीखेज और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई दंग है. यहां के बेलागंज इलाके में सात फेरों का पवित्र बंधन महज कुछ ही घंटों में एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म की तरह बदल गया. राजस्थान से बड़े ही अरमानों के साथ बिहार ब्याह रचाने आए एक दूल्हे और उसके परिवार को शादी के तुरंत बाद ही ऐसा चूना लगा कि सुबह विदाई की जगह उन्हें पुलिस के पास गुहार लगाने जाना पड़ा. शादी के महज 3 घंटे के भीतर ही दुल्हन, बिचौलिए और नकली ससुराल वाले सोने-चांदी के जेवरात और नकदी समेटकर रफूचक्कर हो गए.