बिहार का नया दौर: गया बनेगा सबसे बड़ा औद्योगिक हब, लाखों को मिलेगा रोजगार
बिहार में गया के डोभी में बन रहा राज्य का सबसे बड़ा औद्योगिक हब. 1.09 लाख रोजगार, 1670 एकड़ ज़मीन और 1339 करोड़ की लागत से बदलेगी तस्वीर.
ADVERTISEMENT

नीतीश मिश्रा
बिहार अब सिर्फ खेत-खलिहानों की धरती नहीं रहा. अब यह औद्योगिक विकास की नई इबारत लिखने को तैयार है. गया के डोभी में बन रहा राज्य का सबसे बड़ा औद्योगिक हब बिहार की आर्थिक तस्वीर को बदलने जा रहा है. यह परियोजना न केवल उद्योगों को बढ़ावा देगी, बल्कि लाखों लोगों के लिए रोजगार के द्वार भी खोलेगी. गया के साथ-साथ मुंगेर, मधुबनी, और अन्य जिलों में भी औद्योगिक पार्क तेजी से आकार ले रहे हैं. आइए, जानते हैं इस बदलाव की कहानी.
