तेजस राजधानी के AC-2 कोच में गांजे की तस्करी, गया जंक्शन पर 15.8 किलो गांजा बरामद, युवती गिरफ्तार
गया जंक्शन पर Tejas Rajdhani Express के AC-2 कोच से 15.8 KG गांजा बरामद हुआ है। RPF, CIB और GRP की संयुक्त कार्रवाई में गांजा लेकर दिल्ली जा रही एक युवती को गिरफ्तार किया गया। बरामद गांजे की कीमत करीब 7 लाख रुपये बताई जा रही है।
ADVERTISEMENT

बिहार में ट्रेनों के जरिए नशे की तस्करी के खिलाफ रेल पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। समस्तीपुर में शराब तस्करी के मामले में कार्रवाई के बाद अब गया जंक्शन पर गांजे की बड़ी खेप पकड़ी गई है। गया रेलवे स्टेशन पर RPF, CIB और GRP की संयुक्त टीम ने भुवनेश्वर तेजस राजधानी एक्सप्रेस के AC-2 टियर कोच से 15 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद किया है। इस मामले में एक युवती को गिरफ्तार किया गया है।
