नीतीश के करीबी सांसद गिरधारी यादव पर संकट, JDU ने की सदस्यता खत्म करने की मांग, राजद कनेक्शन भी आया सामने

Giridhari Yadav JDU controversy: नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड ने अपने ही सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता खत्म करने की मांग की है. उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों और चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल के लिए प्रचार करने का आरोप लगा हैं. मामला अब लोकसभा स्पीकर के पास पहुंच चुका है. जानिए पूरा विवाद और आगे क्या हो सकता है.

ADVERTISEMENT

Giridhari Yadav JDU controversy
Giridhari Yadav JDU controversy
google news

बिहार की राजनीति में विधानसभा चुनाव के बाद भी उथल-पुथल लगातार जारी है. कभी नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की बात को कभी निशांत कुमार की राजनीतिक एंट्री की चर्चाओं ने सियासी पारा काफी हाई कर रखा है. इसी बीच मु्ख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के अंदर चल रहे मतभेद सामने आया है. पार्टी ने अपने ही सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता खत्म करने के लिए लोकसभा स्पीकर को नोटिस सौंप दिया है. उनपर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया है. विस्तार से जानिए कौन हैं गिरधारी यादव और क्या है पूरा मामला?