बेगूसराय में गिरिराज सिंह ने मुसलमानों को लेकर दिया विस्फोटक बयान, बोले- मस्जिदों से फतवा जारी हुआ तो मंदिरों से हुंकार भरेंगे

Giriraj Singh Statement: बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का बड़ा बयान, मुसलमानों को बताया 'नमक हराम'. बोले- अगर मस्जिदों से फतवा जारी होगा तो मंदिरों से हुंकार भरा जाएगा.

ADVERTISEMENT

बेगूसराय में भाषण देते केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
बेगूसराय में भाषण देते केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
Google CTA

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सियासी पारा पूरी तरह से गरमा चुका है. पक्ष से लेकर विपक्ष तक दोनों खेमों के नेता एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे है. इसी कड़ी में बीजेपी के फायर ब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक विस्फोटक बयान दिया है. गिरिराज सिंह ने खुले मंच से मुस्लिमों को नमक हराम बताते हुए कहा कि अगर मस्जिदों से फतवा जारी होगा तो मंदिरों से भी हुंकार भरा जाएगा. साथ ही गिरिराज सिंह ने बिहार में विकास की बात भी कही. आइए विस्तार से जानते है पूरी कहानी.