गिरिराज सिंह को जान से मारने की धमकी, दिल्ली ऑफिस में मिला गुमनाम लेटर

केंद्रीय कपड़ा मंत्री और बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह को जान से मारने की धमकी दी गई है. दिल्ली स्थित उनके कार्यालय में डाक के जरिए एक गुमनाम धमकी भरा पत्र पहुंचा है.

ADVERTISEMENT

Giriraj Singh
गिरिराज सिंह, केंद्रीय मंत्री, भारत सरकार
Google CTA

बेगूसराय: केंद्रीय कपड़ा मंत्री और बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह को जान से मारने की धमकी दी गई है. दिल्ली स्थित उनके कार्यालय में डाक के जरिए एक गुमनाम धमकी भरा पत्र पहुंचा है. पत्र में अंग्रेजी में लिखा गया है, "You will be killed shortly by hardcore terrorists." यानी 'हार्डकोर आतंकी जल्द ही आपकी हत्या कर देंगे.' धमकी भरा पत्र सामने आने के बाद बेगूसराय नगर थाना में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और केस की पड़ताल के लिए एक टीम दिल्ली रवाना हो गई है.