हिजाब खींचने के बाद नुसरत परवीन के जॉब नहीं लेने पर गिरिराज सिंह का तंज, बोले- 'नौकरी रिफ्यूज करें या जहन्नुम में जाएं'

Giriraj Singh statement on Hijab Controversy: बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा महिला डॉक्टर नुसरत परवीन का हिजाब खींचने के बाद मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है. अब केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नुसरत के नौकरी जॉइन न करने पर तंज कसते हुए कहा-'नौकरी रिफ्यूज करें या जहन्नुम में जाएं.' उनके इस बयान से सियासत और गरमा गई है. जानिए पूरा विवाद में अब तक क्या-कुछ हुआ.

ADVERTISEMENT

Giriraj Singh statement on Hijab Controversy
गिरिराज सिंह ने हिजाब विवाद में दिया बड़ा बयान
google news

बिहार में इन दिनों राजनीति अपने चरम पर है और राजनीति गरमाने के पीछे एक बार फिर राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही है. आए दिन बयानों और हरकतों के कारण चर्चा में रहने वाले सीएम नीतीश कुमार ने बीते दिनों एक महिला डॉक्टर का हिजाब खींच दिया. मामला धीरे-धीरे बढ़ते विवाद का रूप ले लिया और विपक्ष ने उन्हें घेरना शुरू कर दिया. इन्हीं सब के बीच एक और बात सामने आई कि महिला डॉक्टर नुसरत परवीन इस घटना से काफी दुखी और नौकरी जॉइन नहीं करना चाहती है. इसी बात को लेकर अब गिरिराज सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है और कहा है कि, 'नौकरी रिफ्यूज करें या जहन्नुम में जाएं'. साथ ही उन्होंने नीतीश कुमार के हिजाब हटाने के पीछे की वजह भी बताई है. आइए विस्तार से जानते हैं पूरी कहानी.