आगरा से बिहार आया दूल्हा, मंदिर में हुई शादी फिर लूटकर फरार हुई दुल्हन
आगरा के युवक से गोपालगंज के थावे मंदिर में शादी, फिर रास्ते में दूल्हे से मारपीट कर गहने-कैश संग फरार हुई लुटेरी दुल्हन. पुलिस जांच में जुटी.
ADVERTISEMENT

बिहार के गोपालगंज से शादी के नाम पर ठगी और लूट की एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है. उत्तर प्रदेश के आगरा से शादी रचाने पहुंचे युवक को लुटेरी दुल्हन और उसके गिरोह ने लाखों का चूना लगा दिया. प्रसिद्ध थावे दुर्गा मंदिर में शादी के बंधन में बंधने के महज कुछ ही घंटों बाद दुल्हन अपने गैंग के साथ मिलकर दूल्हे और उसके परिवार की पिटाई कर पैसे व गहने समेटकर रफूचक्कर हो गई.
