Khan Sir की कोचिंग पहुंचे बिहार के राज्यपाल, गरीब छात्रों को लेकर हुए भावुक, किया ये बड़ा वादा

Khan Sir Patna Coaching: बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान सर की शादी और रिसेप्शन में शरीक होने के बाद अब सीधे पटना स्थित खान सर के कोचिंग संस्थान में पहुंचे. इन दौरान उन्होंने खान सर के कार्यों की खुलकर तारीफ की.

ADVERTISEMENT

Khan Sir Patna Coaching
खान सर की कोचिंग में पहुंचे बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान (तस्वीर: इंडिया टुडे)
google news

Khan Sir Patna Coaching: पटना में स्थित फेमस कोचिंग संस्थान 'खान जी.एस रिसर्च सेंटर' (Khan GS Research Centre) के संचालक 'खान सर' से मिलने शनिवार को अचानक बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान (Governor Arif Mohammad Khan) पहुंच गए. उनकी ये मुलाकात सरप्राइज रही. इस दौरान खान सर ने गुलदस्ता देकर राज्यपाल का स्वागत किया.